Latest News

वेस्ट में भाजपा को तगड़ा झटका, भाजपा के जिला कार्यकारिणी मैंबर मदन लाल कांग्रेस में शामिल

By 28-1-2022

Published on 29 Jan, 2022 09:12 AM.

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,रविंद्र)विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में भाजपा प्रत्याशी मोहिंदर भगत को तगड़ा झटका लगा। भाजपा के जिला कार्यकारिणी मैंबर और तीन बार मंडल प्रधान रह चुके मदन लाल ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मदन लाल को रायल पैलेस में आयोजित समारोह में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुशील कुमार रिंकू ने मीटिंग के दौरान कांग्रेस में शामिल कराया। रिंकू ने कहा कि मदन लाल के आने से उन्हें मजबूती मिलेगी।विधायक रिंकू ने कहा कि मदन लाल भाजपा के तीन बार मंडल प्रधान रह चुके हैं और अब जिला कार्यकारिणी में मैंबर के तौर पर सेवा दे रहे थे। इसके अलावा वह वार्ड-34 से 2017 में चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी भार्गव कैंप इलाके में अच्छी पकड़ है। जिसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मदन लाल को कांग्रेस में बनता सम्मान दिया जाएगा। मदन लाल ने भी विधायक सुशील रिंकू के हक में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह हलके में हो रहे विकास कामों को लेकर विधायक सुशील कुमार रिंकू से बहुत प्रभावित थे। वह पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के कामों से भी प्रभावित हैं। उन्होंने तीन महीने में बहुत अच्छा काम किया है। कहा कि कबीर मंदिर लंबे समय से कबीर समाज की मांग थी। लेकिन विधायक सुशील रिंकू ने इस मांग को पूरा कराया। कबीर मंदिर को बनवाने के लिए ग्रांट दिलाई और नया कम्युनिटी हाल बनाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद बचन लाल और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Viewers: 32777

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper